रानीगंज के सरवहा में सड़क व कल्वर्ट का निर्माण शुरू, आवागमन होगा सुलभ

Mar 06, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

रानीगंज, एक संवाददाता रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह के सरवाहा महादलित

रानीगंज के सरवहा में  सड़क व कल्वर्ट का निर्माण शुरू, आवागमन होगा सुलभ

रानीगंज, एक संवाददाता रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह के सरवाहा महादलित टोला के लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। इस महादलित टोला में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर ‘हिन्दुस्तान’ की ओर से चलाए गये अभियान का असर दिखने लगा है। 30 जनवरी से 14 फरवरी तक 11 खबरें छपने के बाद प्रशासन व संबंधित विभाग हरकत में आया और फिर सड़क के साथ-साथ क्लवर्ट निर्माण का कार्य शुरू किया। कुल मिलाकर ‘हिन्दुस्तान’ की मुहिम भी रंग लाई। शुक्रवार को ‘हिन्दुस्तान’ संवाददाता ने जब सरवहा स्थित इस महादलित टोले के जायजा तो फिजा बदला-बदला सा था। इस टोले में जिस जगह पर कई दशकों से जलजमाव हो रहा था वहां पर क्लवर्ट का निर्माण कार्य शुरू किया गया था।

इसके साथ ही इसी टोले में सड़क का निर्माण का भी काम शुरू किया गया। सड़क के निर्माण कार्य में मिट्टी व गिट्टी से लेवलिंग का काम किया जा रहा है। सड़क व क्लवर्ट बनने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी है।ग्रामीणों में खुशी, कहा धन्यवाद ‘हिन्दुस्तान’:सरवहा महादलित टोला में सड़क व क्लवर्ट का निर्माण शुरू होने से ग्रामीण काफी खुश हैं और वे इसके लिए ‘हिन्दुस्तान’ अखबार को धन्यवाद दे रहे हैं। ग्रामीण उमेश ऋषिदेव, जिलखि देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी आदि ने बताया कि हमलोगों को लग रहा था इस साल भी बरसात में भी हमलोगों को आवागमन में काफी परेशानी होगी, लेकिन अब सड़क व क्लवर्ट बनने जा रहा है। बरसात से पहले सड़क व क्लवर्ट बनने से रानीगंज आने जाने में काफी सहुलियत होगी। ग्रामीणों ने हिन्दुस्तान अखबार का आभार जताते हुए कहा कि आज हमलोगों को जब कोई देखने वाला नहीं था तब हिन्दुस्तान अखबार ने हमलोगों की सड़क, पुल, बिजली, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल आदि समस्याओं को कई दिनों तक प्रकाशित किया जिसके बाद सरकारी तंत्र की नींद खुली और अब सड़क व कलवट आदि का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उम्मीद है अन्य समस्याएं भी दूर होंगी। समाजसेवी फुचा दत्ता ने बताया कि हमलोगों की आधे से अधिक जमीन उधर है खेती करने में काफी परेशानी होती थी अब सड़क व क्लवर्ट बनने से खेती करने में काफी सहूलियत होगी।बोले विधायक:‘हिन्दुस्तान’ मुहिम की सराहना करते हुए रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम ने कहा कि अखबार में प्रकाशित खबर पढ़ने के बाद वे बिहार विधानसभा में भी मामला उठाया गया था। इस टोले के लोगों की समस्याओं को लेकर हिन्दुस्तान अखबार ने लगातार कई दिनों तक खबर चलाई थी। विधायक ने कहा कि इस टोले के लोगों की अन्य समस्याओं को भी जल्द दूर किया जायेगा।बोले रानीगंज नपं के ईओ:वहीं रानीगंज नपं ईओ सचिन कुमार ने बताया कि सरवहा महादलित टोले में कलवट व सड़क बनाया जा रहा है। आगे भी विकास कार्य किये जायेंगे। उन्होंने हिन्दुस्तान की मुहिम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अखबार सदा लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता आ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।