Araria News: 30 लीटर देशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, अररिया
Araria News: रानीगंज पुलिस ने अवैध देसी चुलाई शराब के खिलाफ अभियान में श्रीनाथ किस्कू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसने 30 लीटर देसी शराब रख रखी थी। यह कार्रवाई परसाहाट पंचायत के वार्ड संख्या नौ में हुई है।

Araria News: रानीगंज, एक संवाददाता। रानीगंज पुलिस ने अवैध देसी चुलाई शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए 30 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति रानीगंज थाना क्षेत्र के परसाहाट पंचायत के वार्ड संख्या नौ निवासी श्रीनाथ किस्कू है।


