एक किलो 570 ग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

May 06, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

रानीगंज पुलिस ने बसगड़ा गांव से 1 किलो 570 ग्राम गांजा के साथ धर्मेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह अपने घर से गांजा बेचता है। छापेमारी में गांजा बरामद होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  एक किलो 570 ग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के बसगड़ा गांव से एक किलो 570 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति रानीगंज थाना क्षेत्र के बसगड़ा गांव के धर्मेन्द्र यादव पिता सत्यनारायण यादव है। मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष बसगड़ा निवासी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि धर्मेन्द्र यादव अपने घर से गाँजा बेचता है। सूचना पर जब पुलिस बल के साथ छापेमारी किया गया तो उनके पास एक झोला से गाँजा बरामद किया गया। जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया करते हुए धर्मेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।