नहीं रुक रही है नाबालिग लड़कियों की अपहरण की घटनाएं
रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में जनजागरण समिति से लेकर स्थानीय अधिकारियों व

रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में जनजागरण समिति से लेकर स्थानीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाने के बाबजूद भी क्षेत्र में शादी की नीयत से नाबालिगों के घर से भागने की घटना पर विराम नहीं लग रहा है। आलम यह है कि पिछले एक साल में रानीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से एक दर्जन से अधिक शादी की नीयत से अपहृत सात नाबालिग लड़की को बरामद किया है। पिछले साल बीते दस जुलाई से 21 जुलाई तक न सिर्फ सात नाबालिग लडक़ी को बरामद किया था, बल्कि अपहरण के मामले में संलिप्त लोगों को न्यायिक हिरासत में भी भेजा गया है।
बावजूद इसके नाबालिग लड़की लड़के के शादी की नीयत से घर छोड़ने की घटना नहीं रुक रही है। बौसीं थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया की अक्सर नाबालिग लड़की के शादी की नीयत से घर छोडने के मामले सामने आते है। कहा कि संयुक्त परिवार का ह्रास व आधुनिक जीवन शैली नाबालिगों के घर छोड़ने की घटना का एक बड़ा कारण है। जागरूकता के बावजूद नहीं रुक रही घटनाएं: पिछले साल नाबालिगों व कमजोरों के साथ अन्याय पर काम करने वाली जन जनजागरण समिति की टीम ने पूरे जिले के अलग अलग थाने, ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं व आमजनों के साथ नाबालिग की शादी के दुष्परिणाम को लेकर लोगों को जागरूक किया गया था। बावजूद इसके क्षेत्र में आये दिन नाबालिगों की शादी की नीयत से घर से भागने की घटनाएं हो रही है। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में नाबालिगो के शादी की नीयत से घर से भागने के मामले नहीं रुक रहे है। प्रशासन, से लेकर जनप्रतिनिधियों के द्वारा लगातार कार्रवाई के साथ सरकार के द्वारा विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। बावजूद इसके नाबालिगो से शादी के मामले में कमी नहीं आ रही है। यूं तो कम उम्र में शादी हो जाने से जहां नाबालिग लड़के लड़कियां सामाजिक, व परिवारहिक जिम्मेदारी को नहीं समझ पाते हैं नतीजा उनके घर परिवार टूटने लगते है। वहीं कम उम्र में शादी होने से कई तरह की बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। लेकिन इन सबके बीच हाल के कुछ वर्षों में नाबालिग की शादी के कई मामले सामने आये हैं। हालांकि कई मामलों में प्रशासन के त्वरित कार्यवाही में कई लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई है, और कई ऐसे शादियां भी प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने रुकवाई है। नाबालिगों से शादी के नियत से अपहरण के मामले रानीगंज और बौसीं थाना को मिलाकर देखे तो औसतन हर महीने आठ से दस मामले दर्ज किए जाते है। यानी हर तीसरे चौथे दिन कहीं न कहीं शादी की नीयत से नाबालिग के अपहरण के मामले सामने आ रहे है। क्या कहते हैं डॉक्टर: नाबलिग से शादी के मामले को लेकर डॉ रोहित कुमार ने कहा कि नाबालिग से शादी होने पर आगे चलकर गंभीर रोग होने की संभावना बनी रहती है। खासकर यूट्रस में समस्या होने की संभावना बनी रहती है। केस स्टडी पिछले साल 13 मई को रानीगंज पुलिस ने दो लड़की व दो लड़के को बरामद किया। दोनो लड़को पर नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। केस स्टडी 02 पिछले साल 21 जुलाई को रानीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहो से दो लड़की को बरामद कर न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया गया था। केस स्टडी 03 पिछले साल 19 जून को बौसीं पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को मदनपुर से बरामद किया था। ये शादी की नीयत से घर से फरार थे। केस स्टडी 04 पिछले साल ही सात मई की बौसीं थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद किया गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



