Araria News: बहनों ने बांधी राखी, भाईयों ने दिया सुरक्षा का वचन
हिन्दुस्तान, अररिया
Araria News: सिकटी में भाई-बहनों का पवित्र पर्व रक्षाबंधन प्यार और स्नेह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी रक्षा का वचन लिया। भाई ने भी बहनों को संकटों से बचाने का वादा किया। यह पर्व मां लक्ष्मी और रानी कर्णवती की परंपरा को भी याद करता है।

Araria News: सिकटी, एक संवाददाता। सिकटी सीमावर्ती क्षेत्रों में शुक्रवार को प्यार और स्नेह के साथ भाई बहनों का पवित्र पर्व रक्षाबंधन मनाया गया। मान्यता है कि मां लक्ष्मी ने भी पाताल लोक जाकर राजा बलि को राखी बांधकर उन्हें भाई बनाया था। राणी कर्णवती ने राजा हुमायूं को रक्षा के लिए राखी भेजी थी। भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र सजाने के लिए बहनों के उत्साह में किसी भी तरह की कमी नहीं रही। हर भाई और बहन को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी। भाई ने भी अपनी बहनों को रक्षा का वचन दिया।
बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधते समय कहा कि यह राखी मेरे भैया को सारी संकटों से बचाए। वहीं भाईयों ने भी राखी बंधवाते समय यह वचन लिया कि वह सदा अपनी बहन की रक्षा करेगा।


