ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाकिसानों की कर्ज माफी के लिए उठायी आवाज

किसानों की कर्ज माफी के लिए उठायी आवाज

राज्यस्तरीय आह्वान पर भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी अंचल परिषद ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में किसानों की कर्ज माफी सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में जन प्रदर्शन...

किसानों की कर्ज माफी के लिए उठायी आवाज
हिन्दुस्तान टीम,अररियाFri, 29 Jun 2018 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्यस्तरीय आह्वान पर भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी अंचल परिषद ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में किसानों की कर्ज माफी सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में जन प्रदर्शन किया।

जन प्रदर्शन में अंचल मंत्री महेश कुमर, अभिषेक कुमार, मुस्ताकुर रहमान, खेरून निशा, मनोज ऋषिदेव, रंजय पासवान, अंजू देवी, रीना देवी, सकुंतला देवी आदि शामिल थे। जन प्रदर्शन के बाद शिष्टमंडल महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन बीडीओ को दिया।

भरगामा नि.सं. के अनुसार शुक्रवार को सीपीआई समर्थकों ने प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया। अंचल सचिव अशोक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए सीपीआई नेता डा. एसआर झा ने कहा कि सरकार की गलत नीति के चलते आज किसान व मजदूरों की हालत बद्तर है। महिला मोर्चा की देवकी देवी ने कहा कि कांड सख्या 114 /18 में निर्दोष लोगों को फंसाया गया है। इसकी जांच कर सही दोषियों पर कार्रवाई हो और पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाय। इससे पूर्व सीपीआई कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए भरगामा बाजार का भ्रमण किया। इसके बाद जुलूस धरना में तब्दील हो गया। मौके पर हलीमा खातून, कुलानंद यादव, कल्पना देवी, मो. हनीफ, श्यामदेव राय, मो. इदरीश समेत आदि मौजूद रहे।

नरपतगंज एक संवाददाता के अनुसार प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के प्रखंड इकाई ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपनी नौ सूत्री मांगों का राज्यपाल के नाम का ज्ञापन नरपतगंज बीडीओ अशोक कुमार को सौंपा। किसानों ने कीमतों पर अंकुश लगाने की मंाग की। इस धरना कार्यक्रम में भाकपा के गिरानंद पासवान, चंद्रानंद मेहता, चंद्रशेखर सिंह, जर्नादन राम, मो़ इसराईल, हेमंत कुमार मेहता आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें