याद किये गये मरहूम हाफिज महबूब आलम

Feb 23, 2026 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

जोकीहाट के पथराबाड़ी गांव में रमजान के चौथे रोजे पर हाफिज महबूब आलम की याद में कुरआनखानी आयोजित की गई। इस अवसर पर उलेमाओं और समुदाय के लोगों ने उनकी मगफिरत के लिए दुआ की। हाफिज महबूब आलम का निधन 21 फरवरी 2025 को हुआ था, और वह 12 वर्षों तक दिल्ली की मोती मस्जिद में इमाम रहे।

याद किये गये मरहूम हाफिज महबूब आलम

जोकीहाट (ए.सं)। रमजान के चौथे रोजे के मौके पर प्रखंड के पथराबाड़ी गांव में मरहूम हाफिज महबूब आलम के योमे वफात पर रविवार को कुरआनखानी आयोजित की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में पहुंचे लोग व उलेमाओं ने मरहूम की मगफिरत के लिए दुआएं मांगी गईं। दर असल हाफिज महबूब आलम का इंतकाल 21 फरवरी 2025 को हुआ था। वह 12 वर्षों से अधिक समय तक दिल्ली के मोती मस्जिद, कनॉट प्लेस में इमामत की। अपनी इमामत और अखलाक के जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। वह अपने मेहमाननवाजी और नेकदिली के याद किए जाते है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।