डीएम ने की 64 मामलों की हुई सुनवाई, भूमि विवाद के आए अधिक मामले

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

अररिया में सात निश्चय 3.0 के तहत 'सबका सम्मान: जीवन आसान' कार्यक्रम के अंतर्गत जनता दरबार का आयोजन किया गया। डीएम विनोद दूहन ने 64 मामलों की सुनवाई की और संबंधित विभागों को शिकायतों का त्वरित निवारण करने का निर्देश दिया। नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।

डीएम ने की 64 मामलों की हुई सुनवाई, भूमि विवाद के आए अधिक मामले

अररिया, वरीय संवाददाता सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत संचालित ‘सबका सम्मान: जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कुल 64 मामलों की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में विशनपुर रानीगंज निवासी पूनम देवी द्वारा फर्जी विकास मित्र बहाली से संबंधित शिकायत की गई।

वहीं फतेहपुर, नरपतगंज निवासी विनोद कुमार ने क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कराने का अनुरोध किया। इसी क्रम में दियारी अररिया निवासी राजा कुमार द्वारा निजी भूमि पर अवैध कब्जा हटाकर दखल-कब्जा दिलाने संबंधी आवेदन दिया गया। अररिया बस्ती निवासी मो फैसल ने स्वच्छता पर्यवेक्षक बहाली में अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई। परमानंदपुर, जोकीहाट निवासी मुज्जमिल द्वारा मदरसा में अवैध रूप से शिक्षक नियुक्ति किए जाने की शिकायत की गई। वहीं सोनी कुमारी द्वारा स्थानांतरण से संबंधित आवेदन समर्पित किया गया। जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।