जनता दरबार में भूमि विवाद का हुआ निपटारा
सिकटी में शनिवार को भूमि विवाद निबटारे के लिए जनता दरबार आयोजित किया गया। अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार चौधरी और थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद की उपस्थिति में, कुल आठ मामलों में से दो का निष्पादन किया...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSun, 29 Dec 2024 12:04 AM
सिकटी।एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित सिकटी थाना प्रागंण में भूमि विवाद के निबटारे को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया सिकटी अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार चौधरी व थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद की मौजूदगी में आयोजित जनता दरबार में पूर्व से छह भूमि विवाद का मामला लंबित था। वहीं दो भूमि विवाद का मामला शनिवार को जनता दरबार में प्राप्त हुआ। कुल आठ मामले में दो मामले का निष्पादन किया गया। वहीं छह भूमि विवाद के मामले अगली तिथि के लिए रखा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।