अररिया : अररिया आरएस थाना में जनता दरबार में कई मामले का हुआ निबटारा
अररिया में आरएस थाना परिसर में भूविवाद से संबंधित मामलों के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। दर्जनों फरियादियों ने अपने भूमि संबंधी मामलों को पेश किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 30 Dec 2024 11:43 PM

अररिया। अररिया आरएस थाना परिसर में भूविवाद से जुड़े मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया।जहां थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से पहुचें दर्जनों फरियादियों ने जनता दरबार में पहुंचे कर भूमि संबंधी मामलों को लेकर अपना अपना पक्ष रखा। इस दौरान जनता दरबार में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह भी मौजूद थे।जहां उन्होंने जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों से उनकी समस्या को सुना और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके साथ ही संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।