Hindi NewsBihar NewsAraria NewsProtest in Patna Local Residents Demand Road Construction for Education Access
सड़क निर्माण नहीं होने से ताराबाड़ी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सड़क निर्माण नहीं होने से ताराबाड़ी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संक्षेप:

पटेगना में ताराबाड़ी ब्राह्मण टोला के लोगों ने सड़क निर्माण नहीं होने पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए यह सड़क आवश्यक है। स्कूली बच्चे कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।...

Sun, 31 Aug 2025 04:04 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

पटेगना। एक संवाददाता सड़क निर्माण नही होने से ताराबाड़ी ब्राह्मण टोला के लोगों ने शनिवार को जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी की। दर्जनों स्कूली बच्चों ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बच्चों के शिक्षा के लिए इस सड़क के निर्माण को आवश्यक बताया। प्रदर्शन में शामिल अररिया प्रखंड के शरणपुर पंचायत के वार्ड संख्या 17 अंतर्गत ब्राह्मण टोला के लोगों ने बताया कि हमारे पूर्वज के जमाने से मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए सड़क बनाया था लेकिन कुछ लोगों के द्वारा आवाजाही में खलल डालते हैं जिसके कारण सड़क निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। यह सड़क ताराबाड़ी से बेंगा जाने वाली मुख्य मार्ग से उत्तर ब्राह्मण टोला ताराबाड़ी से निकलकर शरणपुर पंचायत के वार्ड संख्या नौ और 11 को जोड़ती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बावजूद इस सड़क के निर्माण नहीं होने से बड़ी आबादी को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। साथ ही बच्चों को पगडंडी के रास्ते मुख्य सड़क तक जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ता है। वार्ड सदस्य बल्लू झा ने बताया कि इस मार्ग में वर्षों पूर्व मनरेगा से मिट्टी भराई का कार्य किया गया था। बताया कि जिला प्रशासन को कई बार लिखित सूचना देने के बावजूद भी इस पर अमल नहीं किया जा रहा है। आक्रोशित लोगों ने बताया कि जल्द सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ तो एक जुट ग्रामीण आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। मौके पर गौरीकांत झा, महानंद झा, दयानंद झा, महेंद्र झा, सदानंद चौधरी, भुट्टू चौधरी, शंकर झा, उपेंद्र झा, नित्यानंद मंडल, अशोक शाह, सुधीर मंडल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।