Araria News: समय पर भुगतान नहीं होने पर सफाईकर्मियों ने किया काम बंद, प्रदर्शन
Araria News: अररिया के सफाईकर्मियों ने समय पर मानदेय का भुगतान नहीं होने पर काम बंद कर दिया और प्रदर्शन किया। नप सफाईकर्मियों ने नप कार्यालय पहुंचकर नाराजगी जताई और कहा कि यदि स्थिति यही रही तो आंदोलन को तेज करेंगे। अधिकारी ने समस्या को संज्ञान में लेने और शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।

Araria News: अररिया: समय पर भुगतान नहीं होने पर सफाईकर्मियों ने किया काम बंद, प्रदर्शन अररिया, निज संवाददाता समय पर मानदेय का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित अररिया नगर परिषद के सफाई कर्मी शनिवार से काम बंद कर दिया है। शनिवार की सुबह नप सफाई कर्मी यूनियन के अध्यक्ष पवन मलिक की अगुआई में दर्जनों सफाई कर्मी नप कार्यालय पहुंचे। फिर बाहर में प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान नप प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। अध्यक्ष ने कहा कि यही स्थिति रही तो हमलोग काम नहीं करेंगे। मजदूरी व मानदेय भुगतान समय पर होनी चाहिए लेकिन यहां विलंब से दी जा रही है।
इधर एनजीओ ने बैंक बंद होने की वजह से भुगतान नहीं की बात कही है। सफाईकर्मियों ने कहा कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इधर नप के कार्यपालक पदाधिकारी चन्द्रराज प्रकाश ने कहा कि मामला संज्ञान में है। शीघ्र समस्या का समाधान होगा। अररिया फोटो:


