ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियागुरू पूर्णिमा पर राम कृष्ण सेवाश्रम में गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रमों की धूम

गुरू पूर्णिमा पर राम कृष्ण सेवाश्रम में गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रमों की धूम

अररिया । निज प्रतिनिधि शहर के आश्रम चौक स्थित श्री रामकृष्ण सेवा आश्रम में...

गुरू पूर्णिमा पर राम कृष्ण सेवाश्रम में गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रमों की धूम
हिन्दुस्तान टीम,अररियाSun, 25 Jul 2021 04:22 AM
ऐप पर पढ़ें

अररिया । निज प्रतिनिधि

शहर के आश्रम चौक स्थित श्री रामकृष्ण सेवा आश्रम में बेलूर मठ के विधि विधान से गुरू पूर्णिमा पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। गुरू पूर्णिमा पर राम कृष्ण सेवा आश्रम में प्रात: 4:30 बजे मंगल आरती व 7:00 बजे पूजा व हवण के पश्चात आये 150 भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर आश्रम में स्वामी विजयानंद जी महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर सभी भक्तों को ठाकुर की कृपा से सुख, शांति व समृद्धि मिले। इस अवसर पर अरविंद महाराज, सुबीर महाराज ने भी आज के इस पुण्य कार्य में अपनी अग्रणी सहभागिता निभायी। मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के प्राचार्य शुभेंदु मुखर्जी, मृणाल प्रधान, मोनू मुखर्जी, बादल दा व शारदा संघ के रीना दास, दीपा चौधरी, मौसमी सिन्हा, मोनालिका कर्मकार आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें