Araria News: वायरल वीडियो मामले में प्रावि खजूरबाड़ी जोगबनी की प्रधान शिक्षिका से स्पष्टीकरण।
Araria News: अररिया: वायरल वीडियो मामले में प्रावि खजूरबाड़ी जोगबनी की प्रधान शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिक्षा विभाग के स्थापना डीपीओ ने 24 घंटे में जवाब देने का आदेश दिया है। आरोप है कि उन्होंने बच्चों से जलजमाव में बेंच की ढुलाई करवाई जो शिक्षा के अधिकार अधिनियम के खिलाफ है।

Araria News: अररिया: वायरल वीडियो मामले में प्रावि खजूरबाड़ी जोगबनी की प्रधान शिक्षिका से स्पष्टीकरण। शिक्षा विभाग के स्थापना डीपीओ ने की कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब। पठन-पाठन बाधित कर जलजमाव में बच्चों से बेंच की ढुलाई करवाकर उस पर विद्यालय में प्रवेश करने का विशिष्ट शिक्षिका पर आरोप।
शिक्षा विभाग की कार्रवाई
अरリア, वरीय संवाददाता सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मामले में जोगबनी स्थिति प्रावि खजूरबाड़ी की प्रधान शिक्षिका से पूछा गया है। 24 घंटे के भीतर जवाब भी मांगा गया है। यह कार्रवाई शिक्षा विभाग के स्थापना डीपीओ ने की है।
वायरल वीडियो का विवरण
स्थापना डीपीओ संदीप रंजन ने बताया कि विद्यालय का पठन-पाठन बाधित कर जलजमाव में बच्चों से बेंच की ढुलाई करवाकर उस पर होकर विशिष्ट शिक्षिका अफसाना परवीण के विद्यालय में प्रवेश करने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह किसी भी मायने में उचित नहीं है। साथ ही अध्ययनरत बच्चों द्वारा विद्यालय में जल जमाव को पार करते हुए प्रवेश किया जा रहा है।
अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना
एचएम को लिखे पत्र ने डीपीओ ने बताया कि वायरल वीडियो से स्पष्ट है कि आपके द्वारा अपने दायित्व का उचित तरीके से निर्वहन नहीं किया जा रहा है। यह शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2011 के प्रतिकूल कार्य को दर्शाता है। क्यों नहीं उस कृत्य के लिए आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाय।


