सिकटी और पलासी प्रखंड में बनेंगे नौ पुल-पुलिये, बरसात में होगी सहुलियत
अररिया जिले के सिकटी और पलासी प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत नौ पुलों का शिलान्यास किया गया। इससे क्षेत्र में आवागमन में सुधार होगा। सिकटी में चार और पलासी में पांच पुलों का निर्माण किया जाएगा, जो बारिश के मौसम में यात्राओं में राहत प्रदान करेंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत किया।

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया जिले के सिकटी एवं पलासी प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विकास कार्यों को नई गति मिली। विभिन्न स्थानों पर बनने वाले कुल नौ पुलों का शिलान्यास किया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है। सिकटी प्रखंड में टप्पू टोला से खोरागाछ जाने वाली सड़क के बीच चार प्रमुख स्थानों पर बनने वाले पुलों का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल सहित भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।इसके साथ ही पलासी प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पलासी से सोहंदर जाने वाली सड़क के बीच पांच प्रमुख स्थानों पर बनने वाले पुलों का भी शिलान्यास किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अज़ीम उर्फ पप्पू, जोकीहाट विधायक मुर्शिद आलम सहित कई जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यों का शुभारंभ किया। इन पुलों के निर्माण से बरसात के दिनों में होने वाली आवागमन की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के गांवों का संपर्क मुख्य सड़कों से और अधिक मजबूत होगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़े कार्यों में भी काफी सुविधा मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


