50 हजार दहेज के लिए गर्भवती महिला की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

पलासी, (ए.सं)। रविवार की शाम पलासी थाना क्षेत्र के कुम्हिया वार्ड नंबर तीन में

50 हजार दहेज के लिए गर्भवती महिला की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

पलासी, (ए.सं)। रविवार की शाम पलासी थाना क्षेत्र के कुम्हिया वार्ड नंबर तीन में महज पचास हजार रुपये दहेज को लेकर हुई पिटाई में गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीया तीन माह की गर्भवती महिला की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतका अलकमा पलासी थाना क्षेत्र के कुम्हिया निवासी मोहम्मद राशिक पत्नी व जोकीहाट थाना क्षेत्र के महादेवा वार्ड आठ निवासी नजीम उद्दीन की बेटी थी। अलकमा का जोकीहाट में इलाज चल रहा था। देर रात उसने दम तोड़ दिया। इधर घटना की सूचना पर पलासी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया।

इस मामले को लेकर मृतका अलकमा की मां व जोकीहाट के महादेवा वार्ड आठ निवासी अहमदी ने पलासी थाना में दामाद मो राशिक सहित 14 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। अन्य नामजदों में सास इमामन, ससुर मो ताहिर सहित दुलारी, आशिक, एकराम, रहमान, मंगला, नासरीन, जमनी, जहनी, अशफाक, रज्जाक, व नैयर शामिल हैं। अहमदी ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उनकी बेटी अलकमा की शादी पलासी थाना क्षेत्र के कुम्हिया निवासी मो राशिक के साथ हुई थी। परिजनों ने चंदा कर एक लाख नकदी के साथ-साथ घरेलू सामान भी दिया गया था। बताया कि शादी के बाद उनकी बेटी ससुराल में रह रही थी। वह तीन माह की गर्भवती भी थी। इस बीच ससुराल वालों ने दुबारा दहेज स्वरूप 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। बेटी द्वारा इंकार करने पर पति व अन्य ससुराल वालों बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। बताया कि इस क्रम में रविवार को 50 हजार दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने गाली-गलौज की थी। बेटी द्वारा मना करने पर इन सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अलकमा बेहोश हो गयी। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जोकीहाट अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गयी। पीड़िता मां ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस मामले में एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में अररिया भेज दिया गया है। न्यायालय भेजे गये आरोपित में असफाक शामिल हैं। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी फरार बताए गये हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।