तीन दिनों से अंधेरे में डूबा है रानीगंज प्रखंड का ठेकपुरा गांव

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

रानीगंज के ठेकपुरा गांव में गर्मी के कारण बिजली की समस्याएं बढ़ गई हैं। लोग उच्च और निम्न वोल्टेज के कारण परेशान हैं और कई दिनों से अंधेरे में रह रहे हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। बिजली विभाग ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल्द ही बदल दिया जाएगा।

तीन दिनों से अंधेरे में डूबा है रानीगंज प्रखंड का ठेकपुरा गांव

रानीगंज। एक संवाददाता। गर्मी आते ही जहां बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गयी है। वहीं तार कटिंग से लेकर हाई और लो वोल्टेज के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रानीगंज के भोड़हा पंचायत के ठेकपुरा गांव के दर्जनों घरों के लोग विगत कई दिनों से अंधेरे रहने को मजबूर है। गांव के विद्युत उपभोक्ताओं में सुबोध साह, अमर साह, कन्हैया साह, बिजय साह, सोहन साह, बीरेंद्र साह आदि ने बताया की विगत एक डेढ़ माह से हमलोग बिजली की समस्या से परेशान हैं। पहले अचानक बिजली का वोल्टेज हाई तो कभी लो हो जाता था।

वोल्टेज हाई होने के कारण हमलोगों के घरों में लगे लाखों के बिजली के उपकरण खराब हो गए। अब इधर तीन चार दिनों से ट्रांसफार्मर ही खराब हो गया है। इस भीषण गर्मी में रतजगा करने को मजबूर है। पूरी रात अंधेरे में बिताना पड़ता है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई बाधित है। मोबाइल तक चार्ज नहीं हो रहा है। अंधेरे में सांप बिच्छू आदि के काटने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने बताया कि बिजली नहीं रहने की शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिजली मेकेनिक की अपनी मनमानी चलती है। इधर मामले को लेकर बिजली विभाग के कनीय अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि ठेकपुरा में ट्रांसफार्मर जल गया है। कल तक ट्रांसफार्मर लग जायेगा। जिसके बाद बिजली आपूर्ति में दिक्क्क्त नहीं होगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।