
भरगामा मे 18 घंटे से बिजली गुल, लोग रहे परेशान
तीन दिनों से प्रतिदिन 14 घंटा गुल रहती है बिजली भरगामा। निज संवाददाता
तीन दिनों से प्रतिदिन 14 घंटा गुल रहती है बिजली भरगामा। निज संवाददाता भरगामा प्रखंड क्षेत्र के पिछले कुछ दिनों से बिजली रानी उपभोक्ताओं को रूला रही है। शुक्रवार की रात के लगभग 11 बजे जो गायब हुई इसके बाद शनिवार करीब दो बजे बिजली का लोगों को दर्शशन हुआ । इस दौरान करीब 13 घंटे तक बिजली आपूर्ति भरगामा प्रखंड क्षेत्र में ठप रहने से लोग खासे परेशान रहे। वहीं शनिवार दिन के दो बजे के बाद से रात के लगभग 11 बजे तक बिजली की आंख मिचौली जारी रहा। शनिवार की रात लगभग 11 बजे मूसलाधार बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो गई और पूरे प्रखंड क्षेत्र मे अंधेरा छाया है।

हालांकि शनिवार रात से गायब बिजली का रविवार को दिनभर तक लोगों को दर्शन नहीं हुआ है। इधर करीब 17 घंटे से बिजली आपूर्ति भरगामा प्रखंड क्षेत्र में ठप रहने से लोग खासे परेशान रहे। दिन के लगभग चार बजे तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी। पूछे जाने पर विभागीय कर्मियों के द्वारा एक ही बात बताया जा रहा है कि सप्लाई लाइन में फॉल्ट है और जल्द दुरुस्त कर लिया जाएगा। इधर लगातार 17 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने की वजह से पानी का मोटर सहित बिजली से चलने वाले घर गृहस्थी और व्यवसाय से जुड़े सारे उपकरण बंद हो गए। मोबाईल धारकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोबाईल पूरी तरह से डिस्चार्ज हो जाने के कारण जरूरी बातें करना बंद हो गया है। साथ ही अधिकांश लोगों का इन्वर्टर भी जवाब दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह सिलसिला पिछले एक पखवाड़े से चल रहा है। प्रतिदिन 24 घंटे में बमुश्किल 10 घंटे भी सही रूप से बिजली नहीं रह रहा है। इससे पूर्व गुरुवार को भी लगभग दस घंटे बिजली बाधित रहा। वहीं शुक्रवार को भी यही हाल रहा जबकि शनिवार 13 घंटा तक बिजली बाधित रहा। वहीं शनिवार की रात लगभग 11 अचानक तेज बारिश की वजह से भी पावर कट हो गया। क्षेत्र में शनिवार को भी पूरी रात से लेकर रविवार चार बजे दिन तक बिजली गुल रही। इस दौरान भी लगभग 17 घंटे तक गुल रहने से लोगों के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि रविवार को साढे़ चार बजे क्षेत्र में बिजली बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। इस संबंध में भरगामा पावर हाउस के प्रभारी जेई अभिषेक कुमार ने बताया कि फारविसगज - रानीगंज के बीच 33 हजार लाईन में फॉल्ट आ जाने की वजह से उपर से ही बिजली सप्लाई बंद हो गया था। उन्होंने बताया कि फॉल्ट को दुरुस्त कर बिजली सप्लाई शुरू कर दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




