Araria News: आज चार घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
हिन्दुस्तान, अररिया
Araria News: अररिया में बुधवार को 33 केवी गुणवती फीडर की मेंटेनेंस के चलते, सभी 11 केवी फीडरों में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक चार घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता निशांत कुमार ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपने दैनिक कार्य समय पर कर लें।

Araria News: अररिया। बुधवार को 33 केवी गुणवती फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इस कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र गुणवंती, हंसा (लक्ष्मीपुर)एवं कालाबलुआ से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों में सुबह 10 बजे से लेकर 2 बजे दिन तक यानी चार घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी रानीगंज के सहायक विद्युत अभियंता निशांत कुमार ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपने दैनिक कार्य को समय पर कर लें।


