रजोखर फीडर से 5 घंटे नहीं होगी बिजली आपूर्ति
Mar 02, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
अररिया में सोमवार को विद्युत शक्ति उपकेंद्र आरएस से 11केवी रजोखर फीडर और 33केवी बोची फीडर में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। दोनों फीडर क्रमशः सुबह 10 से 3 और 9 बजे से 12 बजे तक बंद रहेंगे। उपभोक्ताओं से दैनिक कार्य समय पर करने की अपील की गई है।

अररिया। सोमवार को विद्युत शक्ति उपकेंद्र अररिया आरएस से निकलने वाली 11केवी रजोखर फीडर एवं 33केवी बोची फीडर में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण दोनों फीडर क्रमश: सुबह 10 से तीन एवं 9 बजे से 12 बजे तब बंद रहेगा। विद्युत शक्ति उपकेंद्र बोची से सभी 11केवी फीडर में विद्युत आपूर्ति तीन घंटे के लिए बाधित रहेगी। अररिया प्रक्षेत्र के सहायक विद्युत अभियंता विकाश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए उपभोक्ताओं सेदैनिक कार्य समय पर कर लेने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



