
जिले में प्रधानमंत्री मोदी, गृृह मंत्री व विपक्ष के नेता राहुल गांधी की हुई एक-एक सभा
संक्षेप: सीएम नीतीश कुमार और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख नेताओं ने अररिया जिले में चुनावी जन सभा की। 11 नवंबर को जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। एनडीए, महागठबंधन, एमआईएम, और जनसुराज के नेताओं ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं और रोड शो किए।
सीएम नीतीश कुमार और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की भी हो चुकी चुनावी जन सभा अररिया, संवाददाता जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 11 नवंबर को मतदान निर्धारित है। पिछले 10-15 दिनों में एनडीए और महागठबंधन दोनों के प्रमुख नेताओं की हो चुकी है ताबड़तोड़ सभाएं। यही नहीं बल्कि एमआईएम और जनसुराज के मुखिया भी अपने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में कर चुके हैं सभाएं और रोड शो। सनद रहे कि बीते दिनों जिले के फारबिसगंज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तो अररिया के नेता विपक्ष राहुल गांधी की एक-एक जन सभा हुई। वहीं रानीगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जदयू नेता संजय झा ने चुनावी सभा को संबोधित किया।

जबकि यूपी को सपा सांसद इकरा हसन ने महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जोकीहाट में एक सभा को संबोधित किया। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दो अलग-अलग क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित कर भाजपा उम्मीदवार के समर्थन की अपील की। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पांच, एमआईएम के मुख्य असदुद्दीन अवैसी जिले में भी पांच सभाएं और रोड शो कर चुके हैं। जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर भी जोकीहाट सहित तीन क्षेत्रों में पांच चुनावी जन सभा को संबोधित कर चुके हैं। दूसरी तरफ बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की भी दो जनसभा जिले में हो चुकी है। जबकि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार संयुक्त रूप से महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। रविवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भी नरपतगंज विस के गड़गामा में चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




