Araria News: अररिया: छापेमारी में चुलाई देशी शराब बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार
Araria News: पलासी थाना पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बेलबाड़ी और दीपनगर गांव से कुल छह लीटर चुलाई देशी शराब बरामद किया। गिरफ्तार महिलाओं में श्यामवती मरांडी और झुमरी मुर्मू शामिल हैं। दोनों महिलाओं के खिलाफ पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Araria News: पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने शुक्रवार को विशेष समकालीन अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर क्रमश: बेलबाड़ी व दीपनगर गांव से कुल छह लीटर चुलाई देशी शराब बरामद किया। इस दौरान दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं में श्यामवती मरांडी बेलबाड़ी वार्ड नंबर 13 व झुमरी मुर्मू दीपनगर शामिल हैं। इस मामले में अवर निरीक्षक रौशन कुमार सिंह के बयान पर पलासी थाना में उक्त दोनों महिलाओं के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया
इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को समकालीन अभियान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बेलबाड़ी गांव की श्यामवती मरांडी अपने घर में शराब बनाकर बेच रही है। पुलिस टीम बेलबाड़ी गांव पहुंचकर उनके घर की घेराबंदी की, तो एक महिला हाथ में गैलन लेकर भागने का प्रयास करने लगी, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान गैलन से दो लीटर चुलाई देशी शराब बरामद हुआ। तत्पश्चात पुलिस टीम वहां से प्रस्थान किया। इस क्रम में सूचना मिली कि दीपनगर गांव की झुमरी मुर्मू अपने घर में देशी शराब बनाकर बेच रही है। पुलिस टीम दीपनगर पहुंच कर उनके घर पहुंची, तो एक महिला हाथ में गैलन लेकर भागने लगी, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान गैलन से चार लीटर चुलाई देशी शराब बरामद हुआ।


