Hindi NewsBihar NewsAraria NewsPolice Seize 891 Liters of Foreign Liquor in Coachdhaman Driver Escapes
किशनगंज: केले के घोद के नीचे रख शराब की हो रही तस्करी को पकड़ा

किशनगंज: केले के घोद के नीचे रख शराब की हो रही तस्करी को पकड़ा

संक्षेप:

बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन पुलिस ने सोमवार की देर संध्या टीटीहा चौक

Nov 18, 2025 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन पुलिस ने सोमवार की देर संध्या टीटीहा चौक के समीप एक पिकअप वैन से 891 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया। कोचाधामन पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ा है, वहीं पिकअप वैन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हुआ। कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने इस बाबत बताया कि पुलिस को एक पिकअप वैन से शराब की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने वरीय पदाधिकारी को मामले की सूचना देते हुए कोचाधामन थाना क्षेत्र के टीटीहा चौक के समीप वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। इसी क्रम में बहादुरगंज से अररिया की तरफ जा रही एक सफेद रंग की पिकअप वैन को रोकने का प्रयास किया गया,लेकिन पिकअप वैन चालक नहीं रुकते हुए भागने का प्रयास करने लगा,जिससे कुछ दूर जा रही पिकअप वैन दुर्घटना दुर्घटना ग्रस्त हो कर सड़क पर पलट गई, वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर पिकअप वैन चालक मौके से भागने में सफल हो गय।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थानाध्यक्ष ने बताया कि जब पिकअप वैन की जांच की गई तो देखा कि केले के घाउद के नीचे रख विदेशी शराब की एक बड़ी खेप को ले जाया जा रहा, पुलिस ने पिकअप वैन से विभिन्न विदेशी ब्रांड के 891 लीटर विदेशी शराब को बरामद करते हुए शराब से लदे पिकअप वैन को जब्त करते हुए मद्य निषेध अधिनियम के तहत अग्रतर कार्यवाही कर रही है। पुलिस की इस कार्यवाही में कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह, पुआनि छोटे लाल मंडल,हवलदार गौरीशंकर राय,सिपाही गिरिजेश कुमार,सुमित कुमार, सत्यम कुमार, प्रियंका कुमारी व अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।