
170 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त
कुआड़ी पुलिस ने भलुआ नदी पुल के निकट दो बाइक पर नेपाल से ला रहे 170 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बाइक सवारों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। शराब तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी पुलिस ने भलुआ नदी पुल के निकट शनिवार की अहले सुबह नेपाल से ला रहे 170 बोतल नेपाली शराब के साथ दो बाइक जब्त किया है। इसके साथ ही दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। थानेदार प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की दो बाइक सवार नेपाल से शराब लेकर भारतीय क्षेत्र होकर जाने वाला है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर भलुआ नदी पुल के निकट गस्ती बढ़ा दी गई। काफी इंतजार के बाद दो बाइक को नेपाल की ओर से आते देखा। बाइक की रोशनी में पुलिस पर नजर पड़ते ही वे लोग बाइक लेकर भागने का प्रयास किया गया।
लेकिन पुलिस बल के सहयोग से दोनों बाइक सहित चालक को पकड़ लिया गया। दोनों बाइक के पिछे बंधा बोरा की तलाशी लेने पर 170 बोतल नेपाली शराब जब्त किया गया। प्रत्येक बोतल में तीन सौ एमएल शराब अर्थात 51 लीटर शराब बरामद कया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर लैलोखर पंचायत के गरैया वार्ड संख्या 12 निवासी अब्दूल पिता मो फिरोज और वार्ड संख्या पांच निवासी शाहिद पिता हासिम बताया जाता है। इसके साथ ही दो बाइक भी जब्त किया गया है। थानेदार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




