कलियागंज वार्ड नंबर 13 से 129 बोतल नेपाली शराब बरामद

Mar 05, 2026 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

पलासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कलियागंज वार्ड नंबर 13 के एक घर से 129 बोतल नेपाली शराब बरामद की। तस्कर योगेन्द्र साह मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने उसके खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई में 70 बोतल फाइटर प्रीमियम डीलक्स और 59 बोतल रेशम लीची शराब शामिल हैं।

कलियागंज वार्ड नंबर 13 से 129 बोतल नेपाली शराब बरामद

पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने बीते बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कलियागंज वार्ड नंबर 13 के एक घर से दो बोरियों में रखा अलग-अलग किस्म के 129 बोतल नेपाली शराब बरामद किया। जबकि पुलिस को देखकर तस्कर मौके का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहा। इस मामले में अवर निरीक्षक मु इस्लामुद्दीन के बयान पर पलासी थाना में नामजद केस दर्ज किया गया है। भागे हुए व्यक्ति योगेन्द्र साह साकिन कलियागंज वार्ड नंबर 13 को आरोपित किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि बुधवार पूर्वाह्न गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कलियागंज वार्ड नंबर 13 का रहने वाला योगेन्द्र साह अपने घर पर शराब का अवैध कारोबार करता है।

पुलिस टीम उनके घर पर पहुंची, तो पुलिस को देखकर एक घर से निकलकर भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा पीछा करने के बावजूद भी वह भाग निकलने में सफल रहा। भागे हुए व्यक्ति की पहचान योगेन्द्र साह के रूप में की गयी। तलाशी के दौरान उनके घर से बोरियों में रखा 70 बोतल फाइटर प्रीमियम डीलक्स नेपाली शराब तथा 59 बोतल रेशम लीची नेपाली शराब बरामद किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।