Hindi NewsBihar NewsAraria NewsPolice Recover Stolen Motorcycle from Palasi Suspect Escapes
पलासी में चोरी की बाइक बरामद

पलासी में चोरी की बाइक बरामद

संक्षेप:

पलासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मेहरो चौक वार्ड एक के एक घर से चोरी की बाईक बरामद की। गृहस्वामी मो. वारिस मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। बाईक मालिक ने बताया कि उसकी बाईक चोरी हो गई थी।

Dec 05, 2025 10:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने बीते गुरुवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर मेहरो चौक वार्ड संख्या एक स्थित एक घर से चोरी की एक बाईक बरामद किया। इस दौरान गृहस्वामी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। इस मामले में अवर निरीक्षक रत्नेश कुमार के बयान पर पलासी थाना में नामजद केस दर्ज किया गया है। दर्ज केस में मो. वारिस साकिन मेहरो चौक वार्ड एक निवासी को आरोपी बनाया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि बीते गुरुवार शाम गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मेहरो चौक गांव का रहने वाला मो. वारिस अपने घर में चोरी की मोटर साईिकल रखा हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना पाकर मेहरो चौक वार्ड नंबर एक स्थित उनके घर के समीप पुलिस टीम के पहुंचने पर एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया, किंतु वह अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। तब तक ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। भागे हुए व्यक्ति की शिनाख्त मो. वारिस के रूप में की गयी। तत्पश्चात उनके घर की तलाशी लेने पर उनके घर से बिना नम्बर प्लेट का एक बाईक बरामद हुआ। पोस मशीन से चेक करने पर बरामद मोटरसाइकिल मो. सुलेमान साकिन रामनगर, थाना पलासी के नाम से अंकित पाया गया। दूरभाष से बाईक मालिक से बात करने पर उसने बताया कि बाईक चोरी हो गयी थी। इस मामले में जोकीहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।