193 ग्राम स्मैक, 41 हजार 500 नगदी, कई उपकरण बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

पलासी थाना पुलिस ने पोठिया गांव में छापेमारी कर राहुल यादव के घर से 1.93 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल और 41500 रुपये बरामद किए। एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरा फरार हो गया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

193 ग्राम स्मैक, 41 हजार 500 नगदी, कई उपकरण बरामद, एक तस्कर  गिरफ्तार

पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात पोठिया गांव में छापेमारी कर राहुल यादव के घर से 1.93 ग्राम स्मैक,एक मोबाइल, नगदी 41500 सहित अन्य सामान बरामद किया गया। .पुलिस ने मौके पर ही एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा कारोबारी फरार होने में सफल रहा। इस बाबत थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने स्वयं ब्यान अंकित करते हुए पलासी थाना में गिरफ्तार व्यक्ति सहित दो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पकड़ाये मो आफाक गांव बरहट व फरार राहुल यादव गांव पोठिया गांव का रहने वाला है।

गुप्त सूचना

दर्ज प्राथमिकी में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात गुप्त सूचना मिली कि पोठिया निवासी राहुल यादव अपने घर पर भारी मात्रा में स्मैक लाकर बेच रहा है। इसकी सूचना जिला के वरीय पदाधिकारी को देते हुए टीम गठित कर पोठिया गांव पहुंच कर राहुल यादव के घर की घेराबंदी की। एक को दबोच लिया गया। जबकि दूसरा अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।

छापेमारी के दौरान

छापेमारी के दौरान बेड पर रखा एक बड़ा पोलोथिन पेक व तीन पन्नी में खुला स्मैक सहित 12 पुड़िया में स्मैक मिला। नापी करने पर वह1.93 ग्राम पाया गया। पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक वजन करने वाला मशीन,एक डब्बा में एक 41.500 रूपया, स्मैक काटने वाला एक चाकू, पन्नी काटने वाला एक बड़ा कैंची के अलावे घर के बाहर दरवाजे से एक बाइक भी बरामद किया गया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी आफाक आलम को बुधवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। वहीं फरार कारोबारी की गिरफ्तारी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुलिस ने किस गांव में छापेमारी की?
पुलिस ने पोठिया गांव में छापेमारी की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।