मोरंग के कानेपोखरी में ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोशी प्रदेश के मोरंग जिला अंतर्गत कानेपोखरी गांव पालिका वार्ड 6

मोरंग के कानेपोखरी में ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोशी प्रदेश के मोरंग जिला अंतर्गत कानेपोखरी गांव पालिका वार्ड 6 स्थित शिवशक्ति चौक के एक स्थानीय घर में मादक पदार्थ का सेवन तथा बिक्री-वितरण होने की गुप्त सूचना पर रमाइलो थाना पुलिस ने छापामारी कर उक्त स्थान पर ब्राउन शुगर बरामद किया। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर के अनुसार 2 ग्राम 580 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंजन जिमी, प्रज्वल राई, लोकेश धले, राजन बिक को गिरफ्तार कर पथरी थाना में रख आगे की करवाई की जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपी कानपोखरी क्षेत्र के स्थानीय निवासी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।