Police Encounter in Uttar Pradesh Bank Looters Arrested After Shootout मुंगेर: पंजाब में काम करने की बात कह कर 3 साल पहले घर से निकला था अरविंद, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsPolice Encounter in Uttar Pradesh Bank Looters Arrested After Shootout

मुंगेर: पंजाब में काम करने की बात कह कर 3 साल पहले घर से निकला था अरविंद

उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकर काटने की कोशिश कर रहे अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़ हुई। एक अपराधी, अरविंद कुमार, घायल होकर गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी किया गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 24 Dec 2024 04:42 PM
share Share
Follow Us on
मुंगेर: पंजाब में काम करने की बात कह कर 3 साल पहले घर से निकला था अरविंद

मुंगेर, निज संवाददाता उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिलान्तर्गत चिनहट थानाक्षेत्र स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक का 42 लॉकर काट कर भाग रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि कई बदमाश फरार हो गए। गिरफ्तार अपराधी के पास से उत्तर प्रदेश पुलिस ने बैंक लॉकर से चोरी किया हुआ कुछ सामान भी बरामद करने का दावा कर रही है। गोली से घायल गिरफ्तार अपराधी की पहचान मुंगेर जिलान्तर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिताकुण्ड डीह बिन्दटोली निवासी चौधरी सिंह के पुत्र 30 वर्षीय अरविन्द कुमार बिन्द के रूप में हुई है। अरविन्द का मुफस्सिल थाना में कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। अरविंद की मां डोमनी देवी ने बताया कि अरविंद पिछले तीन साल से पंजाब में मजदूरी करने की बात बताकर घर से अपनी पत्नी व एक बच्ची को साथ ले गया था। तीन साल से अरविंद का मा-पिता से कोई बातचीत भी नहीं हुआ है। बिन्दटोली में अरविन्द बिन्द का फूस का घर है। जिसमें उसकी मां डोमनी देवी और पिता चौधरी सिंह रहते हैं। छह भाईयों में 02 भाई गोरख और अनिल की मौत अत्यधिक शराब पीने से कीडनी की बीमारी से हो चुकी है। अरविंद तीसरे नंबर पर था। अन्य तीन भाई सभी अलग अलग प्रधानमंत्री आवास बना कर रहते हैं।

मां डोमनी देवी ने बताया कि चार वर्ष पूर्व अरविंद की शादी खड़गपुर में हुई थी। उसे तीन साल की एक बच्ची कारी कुमारी है। बच्ची की जन्म के कुछ महीना बाद ही अरविंद पत्नी व बच्चों को लेकर पंजाब मजदूरी करने की बात कहकर गया था। खड़गपुर स्थित ससुराल से उसका साला कैलाश भी अरविंद के साथ पंजाब मजदूरी करने गया था। पड़ोसी मोहन बिन्द, भुट्टो बिन्द, रामानंद बिन्द ने बताया कि अरविंद के पिता व सभी भाई खेत में मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। अरविंद भी जब यहां रहता था तो पिता के साथ खेत में मजदूरी करता था। पंजाब जाने के बाद उससे कभी बातचीत नहीं हुई।

अरविंद की मां डोमनी देवी ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 4 बजे प्रशासन के लोग भी पहुंचे थे और अरविंद के बारे में पूछताछ कर गए हैं। हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने किसी तरह की जानकारी से इंकार किया। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि अरविंद के संबंध में किसी तरह की आफिशियल इनफारमेशन उत्तर प्रदेश पुलिस से नहीं मिला है। मुफस्सिल थाना की पुलिस भी अरविंद के घर पूछताछ करने नहीं गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।