फर्जी आधार कार्ड, पेन कार्ड बनाने वाले सीएसपी सेंटर का खुलासा
पलासी में फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में संगम कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उपेश कुमार मंडल के सीएसपी केन्द्र पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उपेश कुमार भाग गया, लेकिन पुलिस ने चार लैपटॉप, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किए। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पलासी, (ए. सं)। फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में गिरफ्तार मजलिसपुर निवासी संगम कुमार की निशानदेही पर दो मार्च की शाम पलासी पुलिस ने मजलिसपुर वार्ड नंबर 06 निवासी उपेश कुमार मंडल के सीएसपी केन्द्र पर छापेमारी की। इस दौरान आरोपी उमेश कुमार मंडल भाग गया लेकिन सीएसपी से चार लेपटॉप, दस इनरोलमेंट स्लीप, चार इनरोलमेंट मुकेश के आईडी से निर्गत, तीन आधार कार्ड, एक वोटर आईडी, एक बिहार सरकार विद्यालय स्थानांतरण प्रमाणपत्र,एक एंड्रायड मोबाइल जब्त किया। इस मामले को लेकर पलासी थाना पुलिस ने दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है। इसमें एक संगम कुमार मंडल तो दूसरा म्उपेश कुमार मंडल शामिल हैं।
दोनो मजलिसपुर का रहने वाला है। पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मजलिसपुर के रहने वाले संगम कुमार मंडल दो मार्च को गिरफ्तार किया गया था। अवैध रूप से चल रहे सीएसपी सेन्टर के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि मजलिसपुर वार्ड नंबर 06 में उपेश कुमार मंडल के आवास पर चल रहे सीएसपी सेन्टर में अवैध रूप से आधार कार्ड,पेन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाता है। सत्यापन के लिए जब पुलिस बल के साथ संगम कुमार द्वारा बताया गया उपेश कुमार मंडल के घर सह सीएसपी सेंटर पर छापेमारी की तो उपेश कुमार मंडल भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों के मौजूदगी में सेन्टर की तलाशी ली गयी तो उनके सेंटर से कई दस्तावेज बरामद हुआ। इस बाबत संगम कुमार ने बताया कि उपेश कुमार मंडल के कहने पर ही उनके घर पर आधार सेंटर चलता है। सभी बातों की जानकारी उपेश कुमार मंडल को हीं हैं। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर दो व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं। वहीं गिरफ्तार संगम कुमार को बुधवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


