दो बोतल नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
पलासी पुलिस ने खेखवा चौक पर एक व्यक्ति सुरेन्द्र कुमार साह को गिरफ्तार किया, जिसके पास दो बोतल नेपाली शराब थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह शराब बेच रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पलासी, (ए.सं.)। पलासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खेखवा चौक पर दो बोतल नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सुरेन्द्र कुमार साह उर्फ शिवानंद साह साकिन खेखवा चौक वार्ड संख्या सात का रहने वाला है। इस मामले में अवर निरीक्षक जयनारायण प्रसाद के बयान पर पलासी थाना में नामजद केस दर्ज की गयी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि खेखवा चौक के रहने वालेउक्त व्यक्ति शराब बेच रहा है। पुलिस टीम के खेखवा चौक पहुंचने पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम के सहयोग से पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान दो बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर गिरफ्तार उक्त तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


