छापेमारी में देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Apr 06, 2026 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

भरगामा थाना पुलिस ने संध्या कालीन छापेमारी में एक व्यक्ति को सात लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। आरोपी लालो मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

छापेमारी में देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

भरगामा, एक संवाददाता भरगामा थाना पुलिस ने संध्या कालीन छापेमारी अभियान में कार्रवाई करते हुए सात लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देश पर थाना क्षेत्र के भरगामा में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गांव में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से सात लीटर देशी शराब बरामद की गई और मौके से एक व्यक्ति लालो मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।