चुलाई शराब के बाइक सवार दो कारोबारी गिरफ्तार, बाइक जब्त

Apr 06, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

कुर्साकांटा में पुलिस ने तिरंगा चौक से खजुरबाड़ी जाने वाली सड़क पर वाहन चेकिंग के दौरान दो कारोबारियों को दस लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। बाइक पर शराब के साथ पकड़े गए जय प्रकाश साह और भूषण कुमार दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

चुलाई शराब के बाइक सवार दो कारोबारी गिरफ्तार, बाइक जब्त

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने रविवार की शाम तिरंगा चौक से खजुरबाड़ी जाने वाली सड़क में वाहन चैकिंग के दौरान दस लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक बाइक भी जब्त किया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान तिरंगा चौक से खजुरबाड़ी जाने वाली सड़क में सधन वाहन चैकिंग किया जा रहा था। इस क्रम में एक बाइक को खजुरबाड़ी की ओर से तिरंगा चौक की ओर से तेज गति से आते देखा। पुलिस पर नजर पड़ते ही बाइक को पीछे की ओर करते ही भागने का प्रयास किया।

पुलिस बल के सहयोग से बादक को पकड़ लिया गया। बाइक पर टंगे एक झोला से बरामद दो गैलन से दस लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति सोनामणि गोदाम थाना क्षेत्र के चिकनी मेंहदीपुर निवासी जय प्रकाश साह पिता आनंदी साह व कुर्साकांटा थाना क्षेत्र चिकनी मेंहदीपुर वार्ड 11 के भूषण कुमार दास पिता दामोदर लाल दास बताया जाता है। इधर थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों कारोबारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।