Hindi NewsBihar NewsAraria NewsPolice Arrest Three Youths Planning Theft Near Kusakanta PHC Ruins Recover Iron Rod
चोरी की योजना बना रहे तीन युवकों को पुलिस ने दबोचा

चोरी की योजना बना रहे तीन युवकों को पुलिस ने दबोचा

संक्षेप:

कुर्साकांटा पुलिस ने पीएचसी के पुराने खंडहर भवन के पास चोरी की योजना बना रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी में प्रयुक्त लोहा का सरिया बरामद हुआ है। थानेदार ने बताया कि उन्हें सूचना...

Sep 27, 2025 03:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

कुर्साकांटा पीएचसी के पुराने खंडहर भवन के पास की कार्रवाई युवकों के पास से चोरी करने में प्रयुक्त लोहा का सरिया बरामद कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांंटा पुलिस ने पीएचसी कुर्साकांटा के पुराने खंडहर भवन के निकट चोरी की योजना बना रहे तीन युवक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इन युवकों के पास से चोरी करने में प्रयुक्त लोहा का सरिया भी बरामद किया है। थानेदार विकास कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ युवक पीएचसी भवन के पीछे खंडहरनुमा भवन के निकट कुछ युवक चोरी की योजना बना रहा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताये गये जगह पर पहुंचा तो पुलिस को देख कर वे लोग भागने लगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस बल के सहयोग से तीन युवक को पकड़ लिया गया। पकड़ाये गये यवुक में मो इबरान पिता मो बच्चु कुर्साकांटा वार्ड संख्या 10, राज कुमार भारद्वाज पिता शंकर झा कुर्साकांटा वार्ड संख्या 11 व चंदन कुमार पिता दिनेश मालाकार मेंहदीपुर बताया जाता है। गिरफ्तार तीनों युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। थानेदार ने कहा कि नशे करने या नशा के कारोबार करने, जुआ खेलने सहित अवैध धंधा में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। उनलोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।