नरपतगंज पुलिस ने तीन वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mar 08, 2026 11:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

नरपतगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सोहेल अंसारी, दिनेश राय और रविंद्र मिश्रा शामिल हैं। सोहेल पर नाबालिग से छेड़खानी का मामला दर्ज था जबकि अन्य पर न्यायालय से वारंट था। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

नरपतगंज पुलिस ने तीन वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

नरपतगंज, (अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने शनिवार की रात्रि थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह छापेमारी अभियान चलाकर नाबालिग लड़की से छेड़खानी का आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में भजनपुर वार्ड संख्या 11 निवासी सोहेल उर्फ साहिल अंसारी पिता जब्बार अंसारी, नाथपुर निवासी दिनेश राय पिता सत्यनारायण राय एवं रविंद्र मिश्रा पिता बैजनाथ मिश्रा बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहेल अंसारी पर नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने के मामले को लेकर नरपतगंज थाना के प्राथमिकी दर्ज थी। दिनेश राय एवं रविंदर मिश्रा पर पूर्व से न्यायालय से वारंट निर्गत था। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।