
वाहन चेकिंग में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
पलासी थाना पुलिस ने मोहनियां मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके पास चोरी की बाइक थी। गिरफ्तार व्यक्ति जफर है, जिसने बाइक दो साल पहले खरीदी बताई। पुलिस ने बाइक की पहचान की, जो पिछले साल चोरी हुई थी। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने शुक्रवार पूर्वाह्न वाहन चेकिंग के दौरान मोहनियां मोड़ के समीप संदेह के आधार पर चोरी की एक बाइक सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार जफर साकिन दिघली वार्ड नंबर तीन का रहने वाला बताया जाता है। इस मामले में पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार के बयान पर पलासी थाना में नामजद केस दर्ज की गयी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार पूर्वाह्न पुलिस द्वारा मोहनियां मोड़ के समीप वाहन चेकिंग के क्रम में एक व्यक्ति बाईक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, संदेह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा खदेड़कर उन्हें पकड़ा गया।
पकड़ाये युवक से बाईक का नम्बर पूछने पर नहीं बता पाया, नाहीं बाईक का कोई कागजात प्रस्तुत कर पाया। पकड़ाये युवक ने बताया कि यह बाइक उन्होंने दो वर्ष पूर्व सोहदी चरेमना गांव के शाहनवाज से खरीदी थी। पॉस मशीन से जांच करने पर वाहन मालिक मो. शेष रब्बानी साकिन झिरवा पुरवारी थाना सिमराहा अररिया के नाम से अंकित है। इस संबंध में मोबाईल फोन से पूछने पर सिमराहा थाना क्षेत्र के झिरवा पुरवारी वाहन मालिक ने बताया कि बीते 12 फरवरी 2022 को अररिया सेंट्रल बैंक के सामने से उनकी बाइक चोरी हो गयी थी। इस मामले में नगर थाना अररिया में सनहा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर पकड़ाये व्यक्ति को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




