Hindi NewsBihar NewsAraria NewsPM Modi and CM Nitish Kumar to Inaugurate Purnia Airport and Rail Operations on September 15
प्रधानमंत्री के पूर्णिया में प्रस्तावित जनसभा में अररिया से एक लाख एनडीए कार्यकर्ता होंगे शामिल

प्रधानमंत्री के पूर्णिया में प्रस्तावित जनसभा में अररिया से एक लाख एनडीए कार्यकर्ता होंगे शामिल

संक्षेप:

15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया में एयरपोर्ट और कई नई रेलगाड़ियों का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में अररिया से एक लाख एनडीए कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। पीएम मोदी 45 हजार करोड़...

Sep 12, 2025 04:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट सहित कई रेल परिचालन का उद्घाटन करेगें पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार अररिया, निज संवाददाता 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया में प्रस्तावित कार्यक्रम में अररिया जिला से एक लाख एनडीए कार्यकर्ताओं के शामिल होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित तेरापंथ भवन में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, सांसद प्रदीप कुमार सिंह सहित एनडीए घटक दल के नेताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं को न्योता दिया। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया में एयरपोर्ट सहित कई नई रेलगाड़ियों का उद्घाटन करेगें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान पीएम शीशाबाड़ी स्थित एसएसबी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे लगभग 45 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगें। एनडीए की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष आशीष पटेल ने की, जबकि संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने किया। केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह ने स्व. फणीश्वरनाथ रेणु को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में देश का मान सम्मान व स्वाभिमान बढ़ाया है। 2014 से पूर्व देश की आर्थिक स्थिति 11 वें स्थान पर था, लेकिन अब देश आज पांचवें स्थान पर है। नरेंद्र मोदी के समय में देश आत्मनिर्भर हुआ है। ललन सिंह ने कहा कि लोग स्वदेशी समान उपयोग करे तो देश की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। एयरपोर्ट, वंदे मातरम ट्रेन व कोशी मेची लिंक परियोजना का करेंगे शुभारंभ: ललन सिंह केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीमांचल को 45 हजार करोड़ से अधिक का तोहफा देने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पूर्णिया के शीशाबाड़ी से पूर्णिया एयरपोर्ट, 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत, अररिया-गलगलिया रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कोशी मेची लिंक परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इससे सीमांचल क्षेत्र के दो लाख हेक्टेयर से अधिक खेत की सिंचाई होगी। ललन सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की हाथ मजबूत करने व पीएम व सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की है। उन्होंने बताया कि 2025 फिर से नीतीश के तहत विधानसभा चुनाव में एनडीए को 225 सीट मिलने जा रहा है। पूर्णिया एयरपोर्ट का रनवे बिहार में सबसे अधिक लंबा: संजय झा जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी ने सोचा नहीं था कि दरभंगा में भी एयरपोर्ट होगा। लेकिन दरभंगा आज देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन गया है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट का रनवे बिहार में सबसे अधिक लंबा है। आने वाले दिनों में यह एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के रूप में विकसित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि दो महीने से बिहार के 90 प्रतिशत घरों में बिजली बिल शून्य आ रहा है। बूढ़े माता पिता को 1100 पेंशन उनके बैंक खाता में आ रहा है। प्रत्येक घर से एक महिला को रोजगार करने के लिए 10 हजार रुपए मिलेंगे, फिर छह महीने बाद दो लाख मिलेगा। महिला सशक्तिकरण में बिहार सबसे आगे: डॉ दिलीप जायसवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधान पार्षद डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पूरे देश में अव्वल है। उन्होंने कहा कि विपक्ष माय बहिन योजना लाया था, लेकिन नीतीश कुमार ने हर परिवार की एक महिलाओं को 10 हजार देकर विपक्ष की बोलती बंद कर दी। उन्होंने कहा कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनना तय है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अररिया के एनडीए कार्यकर्ताओं से पूर्णिया में प्रधानमंत्री की सभा में पहुंचने का आह्वान किया। मेडिकल कॉलेज सहित अररिया को मिला करोड़ों का तोहफा: सांसद एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि हवाई जहाज, बंदे भारत ट्रेन,जोगबनी से चेन्नई ट्रेन, नरपतगंज से अमृतसर ट्रेन सहित अररिया को कई तोहफा मिला है। प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने सीएम से मेडिकल कॉलेज की मांग की थी। इसके लिए राशि का आवंटन भी कर दिया गया है। फारबिसगंज में फ्लाई ओवर,भरगामा से जयनगर होते हुए नरपतगंज से अन्य स्थानों तक जाने के लिए सड़क बन रहा है। अररिया में 800 पुल-पुलिया, एक हजार से अधिक किलोमीटर सड़क बनी है। न्यू इंडिया की तरह न्यू अररिया का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि अररिया से एनडीए के एक लाख कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की पूर्णिया सभा में शामिल होंगे। कार्यक्रम को बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह, बिहार सरकार के मंत्री विजय मंडल, विधायक विद्यासागर केसरी, जयप्रकाश यादव,अचमित ऋषिदेव,जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू,जदयू नेत्री शगुफ्ता अजीम ने भी संबोधित किया। सभी ने पूर्णिया में होने वाले पीएम व सीएम के कार्यक्रम में जिले से लगभग एक लाख लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रमुख नेता: कार्यक्रम में जदयू नेता चन्दन सिंह,जदयू नेत्री शगुफ्ता अजीम,शाद अहमद बबलू,अजय कुमार झा, पूर्व विधायक देवयंती देवी, लक्ष्मी नारायण मेहता, परमानंद ऋषिदेव, सीताराम मंडल, सुनील चन्दवंशी, सुनील राय आदि मौजूद रहे।