ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियादुर्गा मंदिर में सवा मन लड्ड का चढ़ाया गया भोग

दुर्गा मंदिर में सवा मन लड्ड का चढ़ाया गया भोग

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए भूमि पूजन अनुष्ठान के बाद से ही पूरा नरपतगंज क्षेत्र का माहौल भक्तिमय सा हो गया। श्रद्धालुओं ने कहीं रामचरितमानस का पाठ किया तो कहीं भजन कीर्तन कर प्रभु...

दुर्गा मंदिर में सवा मन लड्ड का चढ़ाया गया भोग
हिन्दुस्तान टीम,अररियाFri, 07 Aug 2020 04:04 AM
ऐप पर पढ़ें

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए भूमि पूजन अनुष्ठान के बाद से ही पूरा नरपतगंज क्षेत्र का माहौल भक्तिमय सा हो गया। श्रद्धालुओं ने कहीं रामचरितमानस का पाठ किया तो कहीं भजन कीर्तन कर प्रभु राम का पूजन किया। इस मौके पर विशेष तौर से मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। नरपतगंज के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में भगवान को सवा मन लड्डू का भोग चढ़ाया गया।

देर संध्या पूरे नरपतगंज क्षेत्र में फैले राम भक्त दीपावली से पूर्व ही घर—घर दीप प्रज्ज्वलित करके खुशियां मनाई। राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर राम भक्तों में गजब का उत्साह दिखा। एक और जहां भगवा झंडे से पूरे शहर को पाट दिया गया। वहीं लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। दुर्गा मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रलयंकर सिंह ने बताया कि करीब पांच सौ सालों से राम भक्त मंदिर स्थापना की वाट जोह रहे थे। जो सपना आज पूरा हुआ है। इस मौके पर स्थानीय धीरेंद्र यादव, महेश्वरी यादव, राजू मंडल, विजय सिंह, डॉ मनोज साह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें