ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाशराब सेवन के दुष्प्रभाव की लोगों को मिलेगी जानकारी: डीएम

शराब सेवन के दुष्प्रभाव की लोगों को मिलेगी जानकारी: डीएम

अररिया। संवाददाता नशा मुक्ति अभियान के प्रति आम आम लोगों को जागरूक करने के...

शराब सेवन के दुष्प्रभाव की लोगों को मिलेगी जानकारी: डीएम
हिन्दुस्तान टीम,अररियाSun, 28 Nov 2021 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

अररिया। संवाददाता

नशा मुक्ति अभियान के प्रति आम आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को डीएम ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। दी गई जानकारी के मुताबिक समाहरणालय मुख्य द्वार से रवाना किया गया रथ निर्धारित रूट चार्ट के मुताबिक अररिया प्रखंड के अररिया बस्ती पंचायत के विभिन्न वार्डों में लोगों को जागरूक करेगा। इस अवसर पर डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने कहा कि शराबबंदी कानून पूर्ण रूप से लागू है। समय—समय पर शराब की आदत छोड़ने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता रथ के माध्यम से शराब सेवन के दुष्प्रभाव की पूरी जानकारी आम लोगों को दी जाएगी। बताया जाएगा कि शराब सेवन से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे व्यक्ति का बौद्धिक और आर्थिक विकास रुक जाता है। साथ ही साथ घर परिवार का सुखचैन भी चला जाता है। लोगों नशा से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। रथ के माध्यम से लोगों को शराब छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार, उत्पाद अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी के अलावा उत्पाद व पुलिस विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें