होली में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Mar 01, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

कुर्साकांटा में होली और रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानेदार मिथिलेश कुमार सिंह ने शांति और उत्साह से पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि होली में 145 लोगों पर कार्रवाई की गई है और डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है। स्थानीय प्रतिनिधियों को असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए कहा गया।

होली में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बरदाहा थाना परिसर में शनिवार को होली व रामजान पर्व को ले शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानेदार मिथिलेश कुमार सिंह ने लोगों से होली और रमजान पर्व को शांति और उत्साह के साथ मनाने की अपील की। कहा कि होली उल्लास व प्रेम का पर्व है। इसमें खलल डालने वाले बख्से नहीं जाएंगे। वहीं पर्व में असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। उपद्रव फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्षने बताया कि होली पर्व को लेकर 145 लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि होली में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहीं पर भी डीजे नजर आने पर डीजे को जब्त कर ली जायेगी। स्थानीय प्रतिनिधियों को हुडदंगितो पर विशेष नजर रखने की अपील की। थानेदार ने कहा कि होली पर्व पर बरदाहा थाना के सभी तीनों वाहन गश्ती में शामिल रहेंगे । उपस्थित लोगों ने भी अपने अपने विचार रखे। बैठक में पूर्व प्रमुख कमरूज्जामा,मुखिया परवेज आलम,संतोष झा,महेंद्र यादव,रविकुमार झा,पूर्वमुखिया मथुरानंद मंडल,सरपंच रंजीत पासवान,गगनदेव झा,सुरेन्द्र पंजियार,बरदहा मंडल अध्यक्ष कुमोद झा,विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल , सलीम सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।