Patriotism Promoted Har Ghar Tiranga Rally in Araria College अररिया कॉलेज से निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के लगे नारे, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsPatriotism Promoted Har Ghar Tiranga Rally in Araria College

अररिया कॉलेज से निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के लगे नारे

अररिया में गुरुवार को अररिया कॉलेज से जयप्रकाश नारायण मार्ग तक हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य डॉ. आरडी पासवान के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में छात्रों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने भाग...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 15 Aug 2025 02:08 AM
share Share
Follow Us on
अररिया कॉलेज से निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के लगे नारे

अररिया, एक संवाददाता राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने और देशभक्ति के भाव को जगाने के लिए गुरूवार को अररिया कॉलेज अररिया से जयप्रकाश नारायण मार्ग तक हर घर तिरंगा रैली प्रधानाचार्य डॉ. आरडी पासवान के नेतृत्व में निकाली गई। इस रैली में पूर्व प्रधानाध्यक्ष डॉ. अशोक पाठक, खेल पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सिंहा सहित कॉलेज के छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी पदाधिकारी, शिक्षक और शिक्षकेतरकर्मी शामिल हुए। मौके पर सभी छात्रों को और उपस्थित लोगों के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बांटा गया और भारत माता की जय, ...हर घर तिरंगा के नारे लगाए गए । साथ ही साथ राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान के तहत कॉलेज परिसर की सफाई में भी अपना योगदान दिया।

शिक्षकों ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उनके साथ आगे बढ़ चढ़कर कैंपस की सफाई में अपना योगदान दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।