Hindi NewsBihar NewsAraria NewsPassenger Struggles at Jogbani Railway Station Due to Incomplete Amenities
जोगबनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव

जोगबनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव

संक्षेप: प्लेटफार्म दो पर अभी भी शेड अब तक पूरी नहीं, यात्री परेशान पेयजल का

Sun, 16 Nov 2025 11:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

प्लेटफार्म दो पर अभी भी शेड अब तक पूरी नहीं, यात्री परेशान पेयजल का भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहने से भटकते हैं यात्री जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीमावर्ती शहर जोगबनी के रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा का घोर अभाव है। यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतें प्लेटफार्म दो पर होता है। प्लेटफार्म दो पर अभी भी शेड कमप्लिट नही है जिस कारण से यात्रियों को असुविधा हो रही है। बता दें की प्लेटफार्म दो से सीमांचल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन खुलती है। प्लेटफार्म दो पर पेयजल का भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। सबसे ज्यादा दिक्कत बारिश के समय होती है। बैठने का भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीमांचल पकड़ने आए लोगों को इधर उधर भटकते देखा जाता है। बताते चलें की नेपाल सीमा पर अवस्थित इस स्टेशन पर अररिया , सुपौल जिले के यात्री के अलावा पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के दूर दराज इलाके से लोग ट्रेन पकड़ने पहुंचते है जिन्हे भी दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है। भारत नेपाल के कई संगठनों ने प्लेटफार्म दो पर यात्री सुविधा के ओर डीआरएम कटिहार का ध्यान आकृष्ट कराया है। स्टेशन प्रबंधक विमल कुमार ने कहा कि प्लेटफार्म पर जल्द शेड लगने वाला है। अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। धीरे-धीरे समस्या का समाधान होगा।