हर महीने के पहले और तृतीय मंगलवार को आयोजित होगा शिविर

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

अररिया में पंचायत स्तर पर सहयोग शिविरों का आयोजन 19 मई से शुरू होगा। यह शिविर जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए आयोजित किए जाएंगे। हर महीने पहले और तीसरे मंगलवार को होने वाले शिविर में शिकायतों का पंजीकरण अनिवार्य होगा, और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम का उपयोग किया जाएगा।

हर महीने के पहले और तृतीय मंगलवार को आयोजित होगा शिविर

अररिया, संवाददाता राज्य सरकार के निर्णय और मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में जिले में पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविर का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर के सफल संचालन के लिए डीएम विनोद दुहन और एसपी जितेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त आदेश जारी पर पंचायतवार चयनित स्थलों पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है। इस बाबत जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पंचायत स्तर पर सहयोग शिविरों के आयोजन का उद्देश्य जन शिकायतों का सरल, त्वरित और प्रभावी समाधान है।

शिविर का आयोजन हर महीने के प्रथम और तृतीय मंगलवार को किया जाएगा। ये सिलसिला अगले साल 16 फरवरी तक चलेगा। बताया गया कि डीएम के आदेशानुसार शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन या उसके निकट किसी सार्वजनिक स्थान पर किया जाएगा। शिविर के आयोजन से 30 दिन पूर्व आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। सभी संबंधित पदाधिकारी विशेष रूप से अपर समाहर्ता, डीसीएलआर और सीओ, अपने-अपने न्यायालयों में लंबित एवं निष्पादित मामलों की सूची शिविर में प्रदर्शित करेंगे। साथ ही संबंधित पंचायत के सहयोग शिविर के तिथि के पूर्व उक्त पंचायत के राजस्व संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगे। शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों/शिकायतों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से किया जाएगा और उनका निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाएगा। शिकायतों के निष्पादन के लिए शिविर संवाद समाधान पोर्टल का उपयोग किया जाएगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। सभी शिकायतों की निगरानी के लिए रियल टाईम मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया गया है, जिसका संचालन जिला आईटी मैनेजर द्वारा किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग नोडल पदाधिकारी करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsAraria Newsहर महीने के पहले और तृतीय मंगलवार को आयोजित होगा शिविर