खंडहर में तब्दील हुआ पलासी डेहटी उत्तर का पंचायत सरकार भवन, कौन लेगा सुधि
डेहटी उत्तर पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य 2013 में शुरू हुआ था लेकिन अब तक यह अपूर्ण है। स्थानीय मुखिया ने कई बार आवेदन देकर इसे पूर्ण कराने की मांग की है। ग्रामीणों को पंचायत संबंधी कार्यों के लिए प्रखंड का चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे उनकी समस्याएं बढ़ रही हैं।

पलासी, एक संवाददाता पंचायत राज व्यवस्था के तहत पंचायतवासियों की समस्याओं को दूर करने तथा प्रखंड के चक्कर लगाने से छुटकारा दिलाने तथा पंचायत के कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पारदर्शिता पूर्ण उतारने के उद्देश्य से प्रखंड क्षेत्र के डेहटी उत्तर में बना पंचायत सरकार भवन उर्फ मिनी ब्लॉक के सपनो को पंख नही लग पा रहा है। इस कारण आज भी लोग पंचायत संबंधी कार्यो के लिए प्रखंड का चक्कर लगा रहे हैं । फिर भी उनके कार्यो का निपटारा नही हो पा रहा है। वे लोग आज भी अपूर्ण निर्मित पंचायत सरकार भवन को टकटकी लगाए देख रहे है कि कब उनके सभी कार्यों का निपटारा पंचायत में होगा。
निर्माण कार्य का इतिहास
मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के करीब 13 वर्ष पूर्व 2013 में डेहटी उत्तर पंचायत में सरकार भवन का निर्माण कार्य शुभारंभ हुआ था। दो तीन वर्षों तक कार्य होने के बाद बंद हो गया। जो आज तक अपूर्ण है। जब कि इस मामले को लेकर स्थानीय मुखिया ने तत्कालीन डीएम को आवेदन भी दिया था। इस बाबत मुखिया राम कृपाल विश्वास ने बताया कि पंचायत सरकार भवन का अग्रीमेंट एक संवेदक के नाम से हुआ है। दो तीन वर्षों तक काम चला। कई कमरे भी बने लेकिन काम अपूर्ण रहने के कारण आज तक संवेदक द्वारा हैंड ओवर नही किया गया। इस कारण सरकार भवन खंडहर में तब्दील नजर आ रहा है। विभागीय उदासीनता व संवेदक के लापरवाही के यह पंचायत सरकार भवन का सपना पंचायतवासियों के लिये कोरा साबित हो रहा है। इस मामले को लेकर मुखिया द्वारा तत्कालीन डीएम को आवेदन देकर अपूर्ण पंचायत सरकार भवन को पूर्ण कराने की मांग की हैं। वर्तमान समय में उक्त पंचायत सरकार भवन में घास, फुस, सांठी व भैसों का रहने का स्थल बन चुका है।
पंचायत सरकार भवन में सुविधाएं
क्या-क्या सुविधाएं पंचायत सरकार भवन में:
पंचायत सरकार भवन उर्फ मिनी ब्लॉक में पंचायतवासियो की सुविधा के लिए इनटरनेट सेवा होगी, जहां से वे लोग ऑन लाइन कर सकेंगे। आरटीपीएस के लिए काउंटर सुविधा होगा जहां से जाती, निवासी, पेंशन,आदि का आवेदन होगा। इस के अलावे जन्म मृत्यु पंजीकरण, सचिव, सरपंच कार्यालय सहित पंचायत संबंधी कार्यों के निपटारे के लिए अलग अलग काउंटर होगी। इस के अलावे आम सभा व सरपंच कोर्ट संचालन के लिए हॉल होगी। इसके अलावे बाथरूम व शौचालय की व्यवस्था होगी।
ग्रामीणों की राय
क्या कहते हैं ग्रामीण:
स्थानीय ग्रामीण विनोद विश्वास, संजय पंजियार, शाहबाज आलम, मोहम्मद मतीन,श्रवण करदार, पंसस प्रतिनिधि अरूण विश्वास, आनंदी यादव, सिदानंद मंडल, बुद्ध नारायण यादव आदि का कहना है कि पंचायत सरकार भवन उर्फ मिनी ब्लॉक पंचायत में निर्माण कार्य शुरू होने से वे लोग काफी उत्साहित थे। की अब पंचायत संबंधी कार्यो के लिए उन्हें ब्लॉक का चक्कर नही लगाना होगा,लेकिन वर्षो बाद भी पंचायत सरकार भवन को अमली जामा नही पहुचाया गया, जिस कारण आज भी उन लोगो को विभिन्न कार्यो जाती,निवासी, पेंशन,दाखिल खारिज सहित अन्य योजनाओं के लाभ के लिए प्रखंड के चक्कर काटना पड़ता है।
जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया
क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि:
डेहटी उत्तर पंचायत के मुखिया राम कृपाल विश्वास ने बताया कि पंचायत सरकार भवन का कार्य वर्ष 2012-13 में शुरू हुआ था। इस कार्य का एग्रीमेंट संवेदक के नाम से हुआ था। लेकिन उक्त पंचायत सरकार भवन आज भी अपूर्ण हैं। जब कि उनके द्वारा तत्कालीन सभी डीएम को आवेदन दी गयी है । ताकि अपूर्ण पंचायत सरकार भवन पूर्ण हो सके। मुखिया राम कृपाल विश्वास ने बताया कि अपूर्ण पंचायत सरकार भवन को पूर्ण कराने की मांग को लेकर ग्रामीण विभाग व पंचायती राज्य मंत्रालय को भी आवेदन देकर अपूर्ण पंचायत सरकार भवन को पूर्ण कराने की गुहार लगाई गई हैं। हालांकि उक्त पंचायत सरकार भवन का कई बार विभागीय स्तर से जांच भी हुई। इसके बावजूद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
पदाधिकारी की बात
क्या कहते हैं पदाधिकारी:
प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि डेहटी उत्तर पंचायत स्थित अपूर्ण पंचायत सरकार भवन की अद्यतम स्थिति की सूचना डीपीआरओ सहित वरीय अधिकारियों व संबंधित विभाग को दी जा चुकी है। उम्मीद है शीघ्र ही समस्या का समाधान होगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


