Araria News: बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Araria News: बकराडांगी गांव में बुधवार सुबह बिजली का काम करते समय 28 वर्षीय प्रमोद कुमार यादव करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें पलासी सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रमोद अविवाहित थे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया और शव घर ले गए। थानेदार ने बताया कि बिना पोस्टमार्टम सरकारी योजना का लाभ मिलना मुश्किल है।

बिजली करंट से युवक की मौत
Araria News:
पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र स्थित कुजरी पंचायत के बकराडांगी गांव में बुधवार की सुबह बिजली करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मृतक प्रमोद कुमार यादव कुजरी पंचायत के बकराडांगी वार्ड संख्या 13 निवासी हरि प्रसाद यादव का बेटा था। इससे पहले करंट से झुलसे युवक को उनके परिजनों ने आनन फानन में पलासी सीएचसी लाया। यहां ऑन डयूटी चिकित्सको ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कुजरी निवासी प्रमोद कुमार बिजली काम कर रहा था। अचानक बिजली करेंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया। परिजनों ने उन्हें उठाकर पलासी सीएचसी लाया। जहां पर मौजूद चिकित्सक डॉ जहांगीर आलम व परवेज हयात ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया। इधर मौत की खबर सुनते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी। प्रमोद कुमार अविवाहित था। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। पलासी थानेदार मिथिलेश कुमार ने बताया कि घटना दुखद है। परिजनों ने पोस्मार्टम कराने से इंकार कर दिया। अस्पताल से सीधे युवक के शव को घर लेकर चला गया है। बताया कि बिना पोस्टमार्टम सरकारी योजना का लाभ मिलना मुश्किल है।

