Araria News: बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

हिन्दुस्तान, अररिया
share

Araria News: पलासी थाना क्षेत्र के बकराडांगी गांव में बुधवार सुबह बिजली करंट लगने से 28 वर्षीय प्रमोद कुमार यादव की मौत हो गई। बिजली का काम करते समय वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें पलासी सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रमोद अविवाहित थे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

Araria News: बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Araria News: पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र स्थित कुजरी पंचायत के बकराडांगी गांव में बुधवार की सुबह बिजली करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मृतक प्रमोद कुमार यादव कुजरी पंचायत के बकराडांगी वार्ड संख्या 13 निवासी हरि प्रसाद यादव का बेटा था। इससे पहले करंट से झुलसे युवक को उनके परिजनों ने आनन फानन में पलासी सीएचसी लाया। यहां ऑन डयूटी चिकित्सको ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कुजरी निवासी प्रमोद कुमार बिजली काम कर रहा था। अचानक बिजली करेंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया।

परिजनों ने उन्हें उठाकर पलासी सीएचसी लाया। जहां पर मौजूद चिकित्सक डॉ जहांगीर आलम व परवेज हयात ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया। इधर मौत की खबर सुनते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी। प्रमोद कुमार अविवाहित था। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। पलासी थानेदार मिथिलेश कुमार ने बताया कि घटना दुखद है। परिजनों ने पोस्मार्टम कराने से इंकार कर दिया। अस्पताल से सीधे युवक के शव को घर लेकर चला गया है। बताया कि बिना पोस्टमार्टम सरकारी योजना का लाभ मिलना मुश्किल है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦प्रमोद कुमार यादव की मौत कहां हुई?−
बकराडांगी गांव में बिजली करंट की चपेट में आने के बाद उन्हें पलासी सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsअररियाAraria News: बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत