Hindi NewsBihar NewsAraria NewsOutrage at Kuraskanta PHC Over Unchecked Prescription for 7-Year-Old Child
बिना जांच किए दवा लिखने से नाराज लोगों ने पीएचसी में किया हंगामा

बिना जांच किए दवा लिखने से नाराज लोगों ने पीएचसी में किया हंगामा

संक्षेप:

कुर्साकांटा के पीएचसी में एक सात वर्षीय बच्चे को बिना जांच के दवा लिखने पर परिजनों और स्थानीय युवाओं ने हंगामा किया। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी एक कमरे में जाकर छिप गए। पुलिस ने आकर स्थिति को संभाला।...

Sep 11, 2025 04:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पीएचसी कुर्साकांटा में एक सात वर्षीय बच्चे की बिना जांच किए दवा लिखने से नाराज बच्चे की परिजन व स्थानीय युवाओं ने बुधवार को काफी हंगामा किया। इस दौरान डयूटी पर तैनात डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी एक कमरे में जाकर अपने को सुरक्षित किए। घटना की सूचना मिलते ही कुर्साकांटा थाना के प्रभारी थानेदार अभिषेक कुमार ज्योति व पुलिस बल पीएचसी पहुंच कर लोागें को समझा बुझाकर शांत किया और सभी को घर भेज दिया। इस संबंध में कुर्साकांटा पंचायत के बरमत्ती वार्ड संख्या एक निवासी ब्रह्मदेव ठाकुर ने बताया कि उनका सात वर्षीय बेटा आरब ठाकुर पिछले चार दिनों से ठंडी, खांसी व बुखार से पीड़ित था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरब को इलाज के लिए पीएचसी कुर्साकांटा लाया। यहां पर डॉक्टर ने बिना जांच पड़ताल किए दवा लिख दिए। इस बात की जानकारी अपने परिचित लोगों को दिया। वे लोग अस्पताल आकर डॉक्टर से बिना जांच के दवा देने बारे में पूछा तो उलटे वे लोग नाराज हो गए। वहीं ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि रोगी के भीड़ रहने के कारण जांच के लिए रोगी के पूर्जा में लिखकर दूसरा रोगी को देखने लगा था। इससे वे लोग नाराज हो गए। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जमील अहमद ने बताया कि बुधवार को ड्यूटी पर लगाए गए एक एएनएम के नहीं आने के कारण रोगी की भीड़ बढ़ गई थी। डॉक्टर के द्वारा बच्चे के पुजा में जांच सहित दवा लिख दिया गया था। एक एएनएम को बच्चे का स्टेथोस्कोप से चेस्ट जांच के लिए कहा गया था। जांच में थोड़ा विलंब होने के कारण मामला बिगड़ गया था। बच्चे का एक्स रे, ब्लड आदि जांच कर दवा दे दी गई है।