कुर्साकांटा। राज्य सरकार सभी गरीब परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध करा कर सरकारी दर पर अनाज मुहैया करा रही है। लेकिन आज भी प्रखंड के सैकड़ों गरीबों के पास राशन कार्ड नहीं रहने कारण सरकाकरी दर पर अनाज नहीं मिल रहा है। इस कारण अनाज से बंचित गरीबों ने आक्रोश व्याप्त है। रुपा देवी, अरुणा देवी, किरण देवी, रेणु देवी, कुमारी सोनी आदि बताया कि एक वर्ष पूर्व राशन कार्ड के लिए प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया गया था। इसके लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते चप्पल घिस गया है, लेकिन अब तक राशन कार्ड नहीं बना है। यही कारण है कि अनाज खरीद कर खाना पड़ता है। इस कारण उनलोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं कई तरह के सरकारी लाभ से भी वंचित होना पड़ता है। राशन कार्ड से बंचित लोगों ने डीएम से राशन कार्ड बनाने की मांग की है।
अगली स्टोरी