ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियामहिलाओं को मान सम्मान दिलाने वाला बनेगा हमारा जनप्रतिनिधि

महिलाओं को मान सम्मान दिलाने वाला बनेगा हमारा जनप्रतिनिधि

महिलाओं को मान सम्मान व उनकी सुरक्षा का ध्यान रखनेवाले को ही अररिया का अगला सांसद बनाएंगे। हमारा नेता वही होगा, जो महिलाओं के हित में काम करे और महिलाओं के मामले को गंभीरता से लें। क्योंकि महिलाएं...

महिलाओं को मान सम्मान दिलाने वाला बनेगा हमारा जनप्रतिनिधि
हिन्दुस्तान टीम,अररियाTue, 16 Apr 2019 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

महिलाओं को मान सम्मान व उनकी सुरक्षा का ध्यान रखनेवाले को ही अररिया का अगला सांसद बनाएंगे। हमारा नेता वही होगा, जो महिलाओं के हित में काम करे और महिलाओं के मामले को गंभीरता से लें। क्योंकि महिलाएं लगातार उपेक्षा का शिकार हो रही है। जिस तरीके से महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए, वो भी नहीं मिल पा रही है। आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है, घर से बाहर निकलने पर परिवार वाले हमेशा चिंतित रहते हैं। खासकर महिला स्वास्थ्य पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, नतीजतन आज महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाता है।

यह बातें महिलाओं ने खुलकर कही। पलासी के जीविका कार्यालय में ‘हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित हिन्दुस्तान संवाद में महिलाओं ने कहा कि जो सांसद हमारी इन समस्याओं पर ध्यान देंगे उन्हीं को वे लोग समर्थन करेंगी। तरन्नुम आरा, अनिता देवी, रूपा देवी, रसीदा खातुन, शमा आरा, बीबी जोहरा खातुन, नूर जहां, नासरीन, शाहिन, जुबैदा, बासमती देवी, राधा देवी, किस्मती खातुन, पूनम देवी, शीला देवी, मुन्नी खातुन, ईशरती, तंजीला आदि ने महिलाओं का अधिकार दिलाने व हक हकूक की लड़ाई लड़ने वाले को वोट करने की बात कही। बीबी नजरा, हमीरा, रेहाना खातुन, अकबरी खातुन, हमीरा खातुन, शाहिस्ता, अनिता देवी, रीता देवी, सुमंती देवी, पूनम देवी व कंचन देवी व मुर्शिदा बेगम आदि ने कहा कि शराबबंदी को प्रभावी बनाने की पहल करने वालों को समर्थन करेंगे। शबीहा खातून, आशा देवी, राजदा खातुन, अनिता देवी, निभा देवी आदि ने कहा कि महिला सशक्तीकरण व क्षेत्र का सर्वाधिक विकास करने वाला तथा चुनाव में 50 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिलाने वाले को ही अपना नेता चुनेंगे।

वहीं रंजीता कुमारी, चांदनी कुमारी, खुशबू कुमारी, सरगम कुमारी, सरस्वती कुमारी, पूनम कुमारी, शालिनी कुमारी, नेहा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, आर्या कुमारी, रानी कुमारी, जूली नाज, रेशमी खातुन ने कहा कि जो नेता छात्रों की सुरक्षा व उच्च शिक्षा के लिए डिग्री कॉलेज खुलवाएगा पूरे परिवार समेत उन्हीं जनप्रतिनिधि को समर्थन करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें