पूर्व सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
अररिया में जनता दल यूनाइटेड की बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो कौसर ने की, जिसमें जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने संगठन को मजबूत करने और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का सुझाव दिया। बैठक में कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

अररिया, निज संवाददाता सांगठनिक मजबूती और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में किये गये अभूतपूर्व विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचने को लेकर अररिया प्रखंड जनता दल यूनाइटेड कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हुई। प्रखंड के चिकनी पंचायत के सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो कौसर ने की।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा शामिल हुए।बैठक में जिलाध्यक्ष ने प्रखंड कार्यकारणी सदस्यों से परिचय और सांगठनिक मजबूती के लिए सुझाव लिया। जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने प्रखंड के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत कर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किये गये कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने का सुझाव दिया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता सुनील चंद्रवंशी,सीताराम मंडल,जिला मीडिया प्रभारी मो जियाउल्लाह,अररिया नगर अध्यक्ष राजू राम, जिला उपाध्यक्ष महेश लाल ऋषिदेव, शैलेंद्र विश्वास,मो शादाब, मो आजाद,मो हीरा,अख्तर हुसैन,मो जुबेर, सुबोध मंडल, सूरज शर्मा, हजरत,मो तनवीर, इजरायल,अमोल मंडल, खैरुल बशर, मोकीम,कृष्ण मोहन विश्वास,चुल्हायी रजक, मो अयूब आलम, दीपक विश्वास, राजू कुमार शर्मा आदि शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


